फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore: अरंडी की फसल के बीच एक बीघा जमीन में बो दी अफीम, 1 लाख 5 हजार पौधे जब्त, दो आरोपी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Updated Sat, 15 Feb 2025 05:27 PM IST

जिले की बिशनगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऐलाना (गोगामड़) में एक बीघा खेत से 1 लाख 5 हजार अफीम के पौधे जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त अफीम के पौधों से 29 किलो अफीम का दूध और 212 किलो डोडा पोस्त तैयार होना था, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 78 लाख रुपये आंकी गई है।

एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में ऑपरेशन भोकाल के तहत थाना अधिकारी निम्बसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। खेत में अरंडी की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी जगदीश उर्फ जगतराम पुत्र छगनाराम (निवासी काठाड़ी) और सखाराम पुत्र रुपाराम भील (निवासी भागवा, बालोतरा) को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ा गांव में जाकर अफीम की खेती सीखी और सोशल मीडिया से जानकारी लेकर अरंडी की फसल के बीच इसे उगाया ताकि किसी को भनक न लगे। आरोपियों ने अफीम और डोडा पोस्त तैयार कर शादी समारोहों में बेचने और उससे मिली रकम से और जमीन खरीदने की योजना बनाई थी।

एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर 1 लाख 5 हजार अफीम के पौधे जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें