जालौर जिले के भीनमाल पुलिस थाना भीनमाल ने ऑपरेशन भौकाल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर मोबाइल, नकदी और आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का सोना खरीदने वाले आरोपी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21,200 नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 35 ग्राम सोने का बावजूद बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2025 को प्रार्थी भारताराम सुंदेशा निवासी भीनमाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 मार्च की मध्यरात्रि करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और उनके पास रखे मोबाइल, पर्स (जिसमें 22,000 नकद थे) और पत्नी के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, ये रहा पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गोपनीय सूचना और निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार (20) पुत्र शांतिलाल, निवासी नरता (हाल गुणीनाडा, भीनमाल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने भीनमाल कस्बे में रात में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल और 21,200 नकद बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: कॉलेज स्टूडेंट्स को स्मैक बेचने जा रहे तस्कर को धरा, पुलिस पूछताछ में बड़ा रैकेट आया सामने
चोरी का सोना खरीदने वाला भी पकड़ा गया
चोरी का सोना खरीदने वाले आरोपी जितेंद्र कुमार (19 वर्ष) पुत्र किशनलाल बागरी, निवासी आबूरोड (हाल गोडीजी मंदिर, जालोर) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चोरी का आभूषण खरीदने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से 35 ग्राम सोने का बाजूबंद बरामद किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।