फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotara Road Accident: बस और टैंकर में जोरदार टक्कर, दोनों वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त, कई लोग हुए घायल

Thu, 01 May 2025 05:34 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

बालोतरा शहर के व्यस्ततम खेड़ रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक यात्री बस और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर असंतुलित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराया और फिर पास की एक दीवार में जा घुसा। वहीं, बस भी नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर तोड़ते हुए पास के एक बाड़े में जा घुसा। इस हादसे में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को तत्काल राजकीय नाहटा चिकित्सालय, बालोतरा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: मई महीने में 139 विभिन्न पदों के लिए होंगी छह भर्ती परीक्षाएं, 52 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत

उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवात भी अस्पताल में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया है और अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा इलाज जारी है। फिलहाल, अधिकांश घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: एनडीए की लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की बल्ले-बल्ले, उत्तीर्ण हुए 19 कैडेट्स

हादसे के बाद उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों से अपील की कि वे गति सीमा का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और ओवरटेक या अनियंत्रित ड्राइविंग से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं जान-माल की बड़ी हानि का कारण बन सकती हैं, जिन्हें थोड़ी सी सावधानी से रोका जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें