फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: बाड़मेर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन, एयर स्ट्राइक की सूचना पर एजेंसियों ने संभाली कमान

Wed, 07 May 2025 07:02 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार के निर्देश पर बुधवार शाम बाड़मेर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रियता से भाग लिया।

शाम 4 बजे बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल के तहत एयर स्ट्राइक की सूचना दी गई, जिसके तुरंत बाद तमाम एजेंसियां हरकत में आ गईं। मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया गया और राहत एवं बचाव की गतिविधियां शुरू की गईं। सभी टीमों के समन्वय के चलते मॉक ड्रिल सफल रही। इस दौरान बाड़मेर का बाजार पूरी तरह बंद रहा।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि लंबे समय बाद इस तरह की मॉक ड्रिल की गई है, इसलिए हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गई ताकि संभावित कमियों को पहचाना जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएंगी और आमजन से इसमें सहयोग की अपील की।

पढ़ें: बीपीसीएल ऑयल डिपो पर मॉक ड्रिल, आपदा की स्थिति में बचाव और समन्वय की तैयारियां परखीं

डाबी ने बताया कि बुधवार रात ब्लैकआउट अभ्यास भी किया जाएगा और सभी से इसमें सहयोग की अपील की गई है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सिविल डिफेंस के तहत देशभर के शहरों को तीन कैटेगरी में बांटा है। राजस्थान में कोटा और रावतभाटा को सबसे संवेदनशील श्रेणी (कैटेगरी-1) में रखा गया है, जबकि बाड़मेर, जैसलमेर सहित 18 शहर कैटेगरी-2 में शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के 8 शहर कैटेगरी-3 में आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें