फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हर घर तिरंगा अभियान के चलते तिरंगे की बंपर डिमांड, बालोतरा में रोजाना छप रहा सवा लाख मीटर कपड़ा

Thu, 14 Aug 2025 07:40 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

स्वतंत्रता दिवस के आगमन और केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान ने इस बार बालोतरा के टेक्सटाइल उद्योग को नई रफ्तार दे दी है। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में इन दिनों सिर्फ मशीनों की आवाज ही नहीं, बल्कि तिरंगे के तीन रंगों की चमक भी चारों ओर बिखरी नजर आ रही है। स्थानीय कपड़ा मिलों और प्रिंटिंग इकाइयों में रोजाना हजारों मीटर तिरंगे का कपड़ा तैयार हो रहा है। मांग इतनी तेजी से बढ़ी है कि कई फैक्ट्रियों में दिन और रात दोनों शिफ्टों में उत्पादन जारी है। मजदूरों और तकनीशियनों को अतिरिक्त समय तक काम करना पड़ रहा है, ताकि निर्धारित समय से पहले ऑर्डर पूरे किए जा सकें।

व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस बार तिरंगे की डिमांड कई गुना अधिक है। इसका सीधा कारण है हर घर तिरंगा अभियान, जिसके तहत लोग न केवल अपने घरों, बल्कि दुकानों, संस्थानों और वाहनों पर भी तिरंगा फहरा रहे हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, सरकारी और निजी संस्थान भी बड़े पैमाने पर तिरंगे का ऑर्डर दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: एटीएस-एसओजी के वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, अन्य पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा सम्मान

बालोतरा के टेक्सटाइल कारोबारी बताते हैं कि तिरंगे के कपड़े की प्रिंटिंग में विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे इसके रंग लंबे समय तक चमकदार बने रहें। अधिकतर इकाइयों में पॉलिएस्टर और कॉटन ब्लेंड फैब्रिक का उपयोग हो रहा है, जो हल्का, टिकाऊ और आसानी से लहराने योग्य होता है।

स्थानीय उद्योग जगत का कहना है कि यह बढ़ी हुई मांग न केवल कपड़ा उद्योग को रफ्तार दे रही है, बल्कि सैकड़ों श्रमिकों को अतिरिक्त रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। उत्पादन इकाइयों के बाहर से भी अस्थायी मजदूरों को बुलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही बालोतरा का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग चुका है। बाजारों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक हर ओर तिरंगे की रौनक और राष्ट्रप्रेम की उमंग महसूस की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें