फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौत का लाइव वीडियो: रॉन्ग साइड से आया, युवक को कुचला और रोडवेज बस लेकर फरार हो गया चालक

राजस्थान की राजधानी जयुपर में एक रोडवेज बस के चालक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आगरा रोड स्थित प्रेमनगर चौराहे पर हुआ। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि चालक ने युवक को टक्कर मारने के बाद भी बस नहीं रोकी और सवारियों से भरी बस को लेकर फरार हो गया। इतनी ही चालक के रॉन्ग साइड बस चलाने के कारण यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे आगरा रोड स्थित प्रेमनगर चौराहे की है। 32 साल का अनिल कुमार सवाई मान सिंह अस्पताल में कर्मचारी थे, वह प्रेमनगर चौराहे के पास रोड क्रॉस कर रहे थे। उसी समय राजस्थान रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस का चालक युवक को कुचलने के बाद तेज रफ्तार में बस को भगा ले जाता है। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें