राजस्थान में जयपुर की सांभर झील में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस समारोह के मौके पर शनिवार को प्रवासी पक्षियों का खूबसूरत झुंड नजर आया। ये प्रवासी पक्षी रूस, साइबेरिया और मंगोलिया जैसे देशों से हर साल भारत में सर्दियों से बचने के लिए आते हैं। सांभर झील पर ये नजारा देखने आने वाले सैलानी इसे एक अनोखा अनुभव बताते हैं। उनका कहना है कि वो बार-बार इसका लुत्फ उठाना चाहेंगे। ये झील 200 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैली हुई है। सर्दियों के दिनों में पक्षी मेहमानों के आने के ये नजारे सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।