फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: कानून व्यवस्था पर घमासान, पूर्व CM गहलोत ने घेरा; तो मंत्री बेढम ने आरोपों को किया खारिज

Thu, 23 Oct 2025 12:11 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। गहलोत ने लिखा, “ऐसा लगता है कि राजस्थान कानून व्यवस्था से मुक्त हो गया है। हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी सहित हर तरह के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार पर पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए, फिर भी प्रदेश के कई जिलों से गंभीर अपराधों की खबरें आईं। उदाहरण के तौर पर, जैसलमेर में डबल मर्डर, बीकानेर में महिला जज से लूट और जोधपुर में दलित बालिका के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। गहलोत ने कहा, “राजस्थान अब अपराधियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बन गया है। दीपावली जैसे शुभ अवसर पर ऐसी घटनाएं शर्मनाक हैं।” नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली ने भी राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “न्यायपालिका, कार्यपालिका, सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी और आम जनता कोई सुरक्षित नहीं है।” उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार पुलिस की सफलता दिखाती है, लेकिन असल में अपराध रोज बढ़ रहे हैं।” इस पर जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गहलोत के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय राजस्थान में कानून का शासन नहीं था। वर्तमान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।”

ये भी पढ़ें- Banswara News: बांसवाड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत और दो घायल; कलेक्टर भी पहुंचे अस्पताल बेढम ने दावा किया, “लगभग दो वर्षों में प्रदेश में अपराधों में कमी आई है। महिलाओं और दलितों के खिलाफ अत्याचार घटे हैं। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है और कई बड़े अपराधियों को जेल भेजा गया है।” मंत्री ने कहा, “गहलोत जी को जनता को गुमराह करने की बजाय सच स्वीकार करना चाहिए। आज प्रदेश में सुराज स्थापित है, अराजकता नहीं।”  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें