फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: घर के बाहर खेल रही 15 महीने की मासूम पर चढ़ी लेक्चरर की कार, 2 घंटे तक जिंदगी के लिए तड़पती रही किट्टू

Fri, 22 May 2026 10:16 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

जयपुर शहर के सिद्धार्थ नगर इलाके में गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही 15 महीने की मासूम बच्ची कार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घर के बाहर खेल रही थी मासूम

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ नगर निवासी दिनेश गुर्जर आबकारी थाने के पास डेयरी चलाते हैं। उनकी 15 महीने की बेटी किट्टू गुरुवार शाम करीब 5 बजे घर के बाहर सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली काजल ठाकुरिया अपनी कार को पीछे की ओर ले जा रही थीं। आरोप है कि कार बैक करते समय बच्ची पिछले टायर के नीचे आ गई।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसी कार से जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन करीब दो घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। एसीपी मालवीय नगर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाली महिला कार चला रही थी और वाहन पीछे लेते समय बच्ची उसकी चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Pali News: सरकारी अस्पताल में बड़ी चूक, थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची को गलत ब्लड चढ़ाने पर अस्पताल प्रशासन कटघरे में, जांच कमेटी गठित

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, बच्ची के चाचा विक्रम सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि गली ब्लॉक होने के कारण बच्चे बाहर खेल रहे थे। उनका कहना है कि महिला ने पहले बच्ची को सामने से टक्कर मारी और फिर गाड़ी पीछे ले ली, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें