फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, 6 बीघा फसल जलकर राख, सरकार से मुआवजे की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Updated Sun, 13 Apr 2025 04:03 PM IST

जिले की पीलीबंगा तहसील की ग्राम पंचायत 6 एसजीआर भागसर के चक 12 एसटीबी (ए) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 6 बीघा में फैली पूरी फसल जलकर राख हो गई।

ये भी पढ़ें:  Bikaner News: एक ही रात में लुटेरों ने मचाया तांडव, अलग-अलग जगहों के 5 पेट्रोल पंपों पर की तोड़फोड़ और लूटपाट

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और आग की तीव्रता के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

पीड़ित किसान ने बताया कि यह फसल उसकी इस साल की पूरी मेहनत थी और आग लगने से उसे गहरा आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें