क्या सचिन पायलट बन पाएगे राजस्थान के सीएम? राज्य में करीब 10 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में खींचतान चुनावी साल में फिर से बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पंजाब में मुलाकात कर लौटे सचिन पायलट ने 16 से 20 जनवरी तक प्रदेश में जनसभाएं और जनसम्पर्क करने की घोषणा कर दी है। सचिन पायलट 25 सितम्बर को हुए सियासी घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से चुप्पी तोड़कर खुलकर मैदान में उतरने जा रहे हैं। सचिन पायलट ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है कि मैं राजस्थान के अलग-अलग जिलों में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा।