मंडावरी थाना इलाके की एक नाबालिग युवती ने तीन साल पहले अपने ही गांव के दो युवकों द्वारा उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि दोनों युवकों ने तीन साल पहले उसका नहाते समय वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। युवती का कहना है कि दोनों ने तीन साल तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।
मंडावरी थाना अधिकारी सुनील टांक ने बताया कि युवती की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आज लालसोट में युवती का मेडिकल कराया गया है और मामले में आगे की जांच लालसोट डिप्टी एसपी उदयसिंह मीणा कर रहे हैं।