फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: नो एंट्री में प्रवेश करने से रोका तो हेड कांस्टेबल पर चढ़ा दिया ट्रक, मौके पर हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Updated Tue, 21 Jan 2025 01:45 PM IST

जिले के लालसोट में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रसादीलाल बैरवा को ट्रक चालक ने ट्रक से कुचल दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे की है, जब हेड कांस्टेबल बैरवा नो एंट्री में घुसने की कोशिश कर रहे वाहनों को रोकने का काम कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक नो एंट्री में घुसने का प्रयास कर रहा था। जब हेड कांस्टेबल ने उसे रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने गुस्से में आकर बैरवा के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। इस भीषण हादसे में हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि यह सुबह 8 बजे ड्यूटी शुरू करने के कुछ घंटों बाद का मामला है। बहरहाल पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोषी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें