फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में टाइगर का आतंक, एक साथ तीन लोगों पर किया हमला...इलाके में मचा हाहाकार; झाड़ियों में था छिपा

Wed, 01 Jan 2025 05:28 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

जिले के बांदीकुई इलाके में आज सुबह सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकले एक बाघ ने तीन स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे बांदीकुई के बैजुपाड़ा गांव में बाघ देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ ने अचानक तीन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में विनोद मीना को गंभीर स्थिति में जयपुर रैफर किया गया है, जबकि उगा महावर को रैणी अस्पताल और बाबूलाल मीना को बांदीकुई उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दौसा के डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) अजीत ऊंचौई ने बताया कि यह बाघ संभवतः सरिस्का अभ्यारण से लापता हुआ टाइगर है, जिसका ट्रैकिंग नंबर 2402 है। सरिस्का टाइगर रिजर्व की टीम को इस बारे में सूचना दे दी गई है और अलवर वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच रही है।

घटना के बाद से बैजुपाड़ा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बाघ को लेकर भयभीत हैं और अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग की टीम बाघ को सुरक्षित पकड़ने और गांव से दूर ले जाने की योजना बना रही है। साथ ही विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की मदद से ऑपरेशन चला रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें