फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: वर वधु पक्ष में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, सात घायल, जयपुर रेफर किया

Mon, 18 Nov 2024 10:36 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के लालसोट इलाके में एक कार चालक ने लड़की पक्ष के 7 लोगों को रौंद डाला, जिसमें 7 घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। मामला गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था।

लालसोट के एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि टोंक जिले के दत्तवास गांव से बारात दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के लाडपुरा गांव में आई थी। बारात में बरातियों और वधू पक्ष के लोगों के बीच पटाखे चलाने को लेकर पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए।  
बताया जा रहा है कि बारात पक्ष की ओर से आए एक कार चालक के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद उसने गुस्से में वहां मौजूद कई लोगों को कुचलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर हंगामा और चीख-पुकार मचने के कारण लोग इधर-उधर भाग गए।

हालांकि, उस कार सवार ने करीब 7 लोगों को रौंद डाला। गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस उस कार चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

लालसोट के एडिशनल एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि हमारी टीम आरोपी कार चालक को पकड़ने के लिए रवाना हो चुकी है। मौके पर एक नंबर प्लेट भी मिली है, जो सवाई माधोपुर जिले की है। इसी नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस उसे पकड़ने में जुटी हुई है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें