फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: ‘जिन्होंने जल जीवन मिशन में घोटाला किया, उन्हें बर्खास्त कर दिया; कार्यक्रम में बोले मंत्री कन्हैयालाल

Tue, 17 Sep 2024 04:40 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा एक पेड़ मां के नाम अभियान के चलते आज राजस्थान सरकार के पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी दौसा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने तो बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिए, लेकिन हमारी सरकार के 5 सालों में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां देंगे, जबकि विपक्ष बार-बार यह पूछता है कि राजस्थान में कुल आठ लाख कर्मचारी है तो आप चार लाख नौकरियां कैसे दोगे। 

विपक्ष के इसी सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा है कि नौकरियां कैसे देनी है वह हम जानते हैं। जल जीवन मिशन में हुए घोटाले पर कन्हैया लाल चौधरी ने कहा है कि जल जीवन मिशन में कार्रवाई चल रही हैं। कई दोषियों को हमने सस्पेंड कर दिया है और आगे भी कार्रवाई करेंगे आने वाले समय में संतोषजनक और क्वालिटी वाले काम किए जाएंगे साथ ही समय पर काम होने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें