फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: चैनल के माध्यम से करते थे ठगी, पुलिस ने दो साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 10:19 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिला पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन साबइर शील्ड अभियान के चलते दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों साथी ठगों के कब्जे से 2 मोबाइल भी जब्त किये हैं। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि दिनेश अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट और दिलीप पुलिस उप अधीक्षक वृत लालसोट की देख रेख में रामनिवास पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी लालसोट के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। जिसके बाद इन साइबर ठगों पर पकड़ा गया।

बता दें कि दौसा पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते साइबर शील्ड के तहत जिला दौसा की साइबर सेल को साइबर पुलिस पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुई कि दो अपराधी जिला दौसा के लालसोट क्षेत्र में रहकर साइबर ठगी कर रहे है। ठगी की सूचना के आधार पर पुलिस थाना लालसोट की टीम के द्वारा अभियान साइबर शील्ड के तहत ठग के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस थाना लालसोट में प्रकरण दर्ज किया गया।

ये था तरीका इन बदमाशों का
इधर पुलिस द्वारा पकड़े गए यह बदमाश इतने शातिर है कि इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टग्राम पर चैनल बनाया और उसपर जो लोग ऑनलाइन गमों में जो पैसा गंवा चुके उन लोगों के पैसे 100 प्रतिशत वापस रिकवर करने का झांसा देते थे और ठगी करते है। इतना ही नहीं यह बदमाश साइबर ठगी के रूपये खुद के खाते व अपने जानकार और परिचयतों के खातो में करते थे। ट्रांजेशन जिसके चलते ठगी का पैसा सुरक्षित इनको मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें