फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : बोरवेल में गिरने से अधेड़ की मौत, मिट्टी खिसकने से हुआ हादसा, जेसीबी और ट्रैक्टरों से खुदाई करके निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Updated Wed, 28 Aug 2024 07:14 PM IST

दौसा के लालसोट में रामगढ़ पचवारा थाना इलाके के राणौली गांव में एक व्यक्ति के बोरवेल में गिरने से हड़कंप मच गया। बोरवेल में अधेड़ के गिरने की सूचना पर प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन और कई ट्रैक्टरों की मदद से खुदाई का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की खुदाई के बाद अधेड़ रामनिवास मीणा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रामगढ़ पचवारा थाना इलाके के राणौली गांव में एक अधेड़ बोरवेल काम कर था कि अचानक बोरवेल के समीप मिट्टी फिसलने से यह हादसा हो गया और रामनिवास 160 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह करीब 20 फीट की गहराई पर अटका हुआ था, जिसके बाद आसपास से जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों की मदद लेकर उसे बाहर निकाला गया।

बहरहाल शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि बोरवेल में गिरने के इतने हादसे होने के बाद भी लोग अपने बोरवेल खुले छोड़ते हैं और प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी नहीं करता।
  बोरवेल से निकलने की प्रयास करते हुए- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें