फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: कलेक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर तीन तहसीलदारों को कर दिया मैसेज, अब पुलिस कर रही है तलाश

Sat, 05 Oct 2024 08:07 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव के नाम से किसी अज्ञात बदमाश ने वर्चुअल व्हाट्सएप आईडी क्रिएट की और उसके बाद उस आईडी से कई लोगों को मैसेज भी किया, जिनमें लालसोट तहसीलदार और बसवा तहसीलदार शामिल हैं। जैसे ही अलग नंबर से अधिकारियों को दौसा जिला कलेक्टर के नाम से बनी आईडी से मैसेज पहुंचा, उन्होंने तुरंत जिला कलेक्टर से संपर्क किया, जहां दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने इस तरह का उनके पास कोई भी नंबर होने से मना कर दिया।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने दौसा की साइबर सेल और साइबर क्राइम को सूचना दे दी है। हालांकि यह नंबर वर्चुअल है, लेकिन फिर भी पुलिस जल्द से जल्द दौसा जिला कलेक्टर के नाम से इस का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में लगी हुई है।

उधर फर्जी आईडी के मामले में दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि मेरे नाम से किसी ने व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर वर्चुअल नंबर और मेरी फोटो को डीपी बनाकर लालसोट तहसीलदार भांडारेज तहसीलदार और बसवा तहसीलदार को मैसेज किया, जिसको देखते ही एक बार तो यह तहसीलदार भी सोच में पड़ गए और इन्होंने इस तरह के मैसेज की सूचना दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार को उपलब्ध करवाई। जिसके बाद तीनों तहसीलदारों ने वर्चुअल नंबर को ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें