फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: गुर्जर समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पहुंचे किरोड़ीलाल, गलतियों की माफी मांगी

Wed, 30 Oct 2024 01:03 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा गुर्जर समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि मैं किरोड़ीलाल मीणा नहीं बल्कि किरोड़ी सिंह बैंसला हूं और मेरा छोटा भाई सचिन पायलट है इसलिए गुर्जर समाज से आशीर्वाद लेने के लिए आप सबके बीच आया हूं। मैंने सुना है कि गुर्जर समाज जिसे सबसे पहले आशीर्वाद देता है, हमेशा उसके साथ रहता है।

आशीर्वाद होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए किरोड़ी ने कहा कि यदि दौसा विधानसभा उपचुनाव में यदि भाजपा जीती है तो मेरा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का प्रमोशन होगा। गुर्जर मतदाता हमेशा भाजपा के साथ रहा है और अब भी भाजपा के साथ में है।

लोकगीत पर डांस करने की बात पर उन्होंने कहा कि ये मेरी पुरानी आदत है जवानी से ऐसा करता आ रहा हूं। महिलाएं कहती हैं, नाच बाबा और नाचने से वोट मिल जाते हैं। डोटासरा के भवानी जाग गई वाले तंज पर किरोड़ी ने कहा कि भवानी जाग गई है इसलिये अब चुनाव में जीतेंगे। पूर्व मंत्री रघु शर्मा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि  हमने ब्राह्मण को तो मुख्यमंत्री बना रखा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें