राजस्थान में बीजेपी विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति का चालान काटने पर थानेदार और पांच कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामला राजस्थान के कोटा शहर का है, जहां विधायक के पति का थानेदार ने चालान काट दिया। विधायक के पति नरेन्द्र मेघवाल ने थानेदार को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद विधायक चंद्रकांता अपने पति , चार अन्य विधायक और बीजेपी कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंचीं। थाने में काफी हंगामा हुआ, लाठियां बरसीं। दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। मामले की जांच सीआईडीसीबी को सौंप दी गई है। पूरे मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रिपोर्ट मांगी है।