फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : 'कांग्रेस जीतेगी चुनाव, ट्विटर से नहीं मिलते टिकट', रंधावा का अंता उपचुनाव पर बड़ा बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Updated Thu, 09 Oct 2025 10:30 PM IST

किसान नेता दिवंगत रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक जताने बीकानेर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरजिंदर सिंह रंधावा ने अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ नेताओं से राय लेकर प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है, और पार्टी को पूरा भरोसा है कि यह सीट कांग्रेस ही जीतेगी।

नरेश मीणा को टिकट नहीं देने के सवाल पर रंधावा ने कहा कि पिछले तीन साल में नरेश मीणा कभी भी मुझसे मिलने नहीं आए। अंता उपचुनाव में टिकट तो यहीं के किसी स्थानीय नेता को ही मिलना था, मुझे तो पंजाब से लाकर टिकट देना नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि ट्विटर पर सक्रिय रहने से टिकट नहीं मिलते। जो पार्टी में नहीं, उसने आवेदन भी नहीं किया फिर टिकट कैसे मिले? रंधावा ने कहा कि जो व्यक्ति हमारी पार्टी में ही नहीं है और जिसने टिकट के लिए आवेदन भी नहीं किया, वह टिकट कैसे मांग सकता है?

ये भी पढ़ें- Rajasthan News : पूर्व सीएम वसुंधरा ने रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि; बोलीं- हमारी नोकझोंक थी, पर बैर नहींं

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मनमोहन सिंह सरकार पर पाकिस्तान को लेकर उठाए गए सवालों पर रंधावा ने कहा कि कांग्रेस को मोदी सरकार से देशभक्ति का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। पहली बार ऐसा हुआ है कि अमेरिका पाकिस्तान की ओर ‘पंचायती’ कर रहा है। मोदी जी तो बात करते हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ पाकिस्तान की सेना प्रमुख बैठकर चाय-नाश्ता करते हैं। यह देश के लिए शर्म की बात है। 1972 में कांग्रेस सरकार ने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, तब अमेरिका बीच में नहीं आया था।

रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा। पार्टी में हर उस व्यक्ति को आगे आने का मौका मिलेगा, जो सक्षम है और पार्टी की सेवा करना चाहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें