फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीज निगम डायरेक्टर पर एसीबी का शिकंजा, रिश्वतखोरी जांच में 1.30 करोड़ रुपये नकद बरामद

Sun, 07 Jun 2026 05:55 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उनके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्यानी को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी मामले में जांच की जा रही है।

1.20 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने की सूचना मिली थी
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, गुजरात की एक कंपनी को राहत दिलाने और प्रतिबंधों में ढील देने के बदले करीब 1.20 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने-देने की सूचना मिली थी। मामले की जांच के दौरान नकदी के लेन-देन के महत्वपूर्ण सुराग सामने आए, जिसके बाद विशेष टीम ने कार्रवाई तेज कर दी। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नकदी को श्रीगंगानगर ले जाया जा रहा है। इसी आधार पर लूणकरणसर में कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र ज्यानी को बस से उतरते समय हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 85 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

45 लाख रुपये हुए बरामद
इसके बाद एसीबी ने राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई के ठिकानों पर भी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां से 45 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इस तरह अब तक कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की जा चुकी है। पूरी कार्रवाई एसीबी महानिदेशक के निर्देशन में की गई। जांच एजेंसियां अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों, धन के स्रोत और रिश्वतखोरी के नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं। एसीबी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

 ये भी पढ़ें-  जयपुर छात्रा मौत मामला: घर से कुछ दूरी पर मिला था शव, अब विधायक के रिश्तेदार पर परिजनों ने जताया शक

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले के कई अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें