फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatu Shyam: एक करोड़ की लागत से बना खाटू श्याम का अलौकिक रथ, भक्तों में उत्साह

Sun, 09 Mar 2025 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के नोखा में खाटू नरेश बाबा श्याम की भव्य सवारी के लिए नोखा में एक अनोखा और भव्य रथ तैयार किया गया है, जो 125 किलो चांदी से निर्मित है। इस शानदार रथ की लागत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। फाल्गुनी एकादशी पर बाबा श्याम इसी रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

एक माह की मेहनत से बना भव्य रथ
नोखा सिल्वर वर्क्स के रामगोपाल चांडक और सुनील राहड़ ने बताया कि इस रथ को तैयार करने में एक महीने से अधिक समय लगा। प्रतिदिन 8 कुशल कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर इसे भव्य रूप दिया। रथ का निर्माण नोखा में ही किया गया और अब इसे खाटू श्याम मंदिर भेज दिया गया है।

रथ की खासियत 125 किलो शुद्ध चांदी से जड़ा हुआ भव्य नक्काशी और पारंपरिक राजस्थानी डिजाइन बाबा श्याम की सवारी के लिए विशेष रूप से तैयार दानदाता का नाम रखा गया गुप्त
भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र
फाल्गुनी एकादशी पर जब बाबा श्याम इस रथ पर विराजमान होंगे, तो यह भक्तों के लिए दिव्य और अलौकिक अनुभव होगा। नोखा के पुरुषोत्तम, शिव और सुनील राहड़ की टीम ने इस प्रोजेक्ट की सुपरविजन की।बाबा श्याम के प्रति भक्तों की अपार श्रद्धा इस अद्भुत रथ के निर्माण में झलकती है। भक्तों को अब बेसब्री से उस क्षण का इंतजार है, जब बाबा अपने इस स्वर्णिम रथ पर सवार होकर दर्शन देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें