फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: नकाबपोश बदमाशों ने मासूम पर तानी पिस्तौल, बुजुर्ग दंपति और बेटी को बंधक बनाकर जेवर-नकदी लेकर फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Updated Thu, 04 Sep 2025 03:27 PM IST

जिले के सीमावर्ती गडरा रोड स्थित एक घर में अज्ञात नकाबपोश बदमाश बुजुर्ग दंपति और उनकी बेटी को बंधक बनाकर घर में रखे आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान बदमाशों ने घर के मासूम बच्चे पर भी पिस्तौल तान दी थी।

पीड़ित परिवार के अनुसार बीती रात करीब दो बजे चार नकाबपोश बदमाश घर की छत के दरवाजे तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और बच्चे को मारने की धमकियां दीं। इसके बाद उन्होंने घर में रखे आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के हाथों में लोहे की रॉड और पिस्तौल भी थी, हालांकि पिस्तौल असली थी या नकली, इस पर संशय है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बेनीवाल ने हजारों की भीड़ के बीच थानेदार और सिपाहियों को मंच से उतारा, कहा- शराब पीकर आए हो...

इस वारदात के बाद परिवार और आस-पड़ोस के लोगों में भय का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार यह नकबजनी की घटना कस्बे के उत्तमचंद भूतड़ा के घर में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए चौहटन वृताधिकारी जीवनलाल खत्री और थानाधिकारी हनुमान राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें