फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: उत्साह के साथ मनाया गया तीज का त्यौहार, महिलाओं ने सखियों संग पार्क में लिया झूलो का आनंद

Tue, 12 Aug 2025 10:23 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर में मंगलवार को तीज का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। तीज को लेकर महिलाओं ने एक दिन पहले ही तैयारियां शुरु करते हुए अपने हाथों पर मेहंदी का रंग चढ़ाया। तीज के दिन व्रत रखने के साथ ही रंग- बिरंगे परिधान और विभिन्न प्रकार के आभूषणों से खुद को सजाया।

इसके बाद दिन में वे विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने के लिए पहुँची। शहर का महावीर पार्क महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण बन नजर आया। यहाँ उन्होंने एक-दूसरे के साथ मिलकर झूला झूला, गीत गाए और नृत्य किया। डागा ग्रुप की विमला, कंचन, संगीता, मोनिका, प्रेरणा और इसी तरह खत्री महिला मंडल की सरोज खत्री, दुर्गा खत्री, हीना खत्री, गीता खत्री ने अपनी सखियों के साथ मिलकर इस उत्सव का आनंद लिया। पार्क में चारों ओर हंसी-खुशी का माहौल के बीच और महिलाएं एक-दूसरे के साथ तीज के त्यौहार की खुशियाँ साझा की।

पढ़ें: झुंझुनू का गौरव पथ बना कीचड़ पथ: जलभराव से विद्यार्थी और ग्रामीण बेहाल, सड़क सुधार की उठी मांग

इधर तीज के मौके पर मंगलवार शाम को बाड़मेर शहर के पनघट रोड पर तेज मेले का आयोजन किया गया। तीज के मौके पर मैच कुछ घंटे के लिए लगने वाले इस मेले में खरीदारी को लेकर बच्चों और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी नजर आई। मंगलवार शाम को पनघट रोड पर लगे इस तीज मेले में लोगों ने चाट पकौड़ी, खिलौने, मणिहारी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर जमकर खरीददारी करते हुए मेले का लुत्फ उठाया। वहीं बच्चों ने भी खेल खिलौनों की जमकर खरीदारी की।

स्थानीय लोगों के अनुसार तीज के मौके पर हर साल पनघट रोड पर तीज मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेल शाम के समय लगता है। महज तीन से चार घंटे तक यह मिला रहता है और इस मेले में शहरवासियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। खासकर महिलाएं और बच्चे इस मेले का लुफ्त उठाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचती है। इस मेले में दुकानदार सड़क किनारे छोटी छोटी दुकाने ओर ठेले लगाते है। वहीं मंगलवार को बाड़मेर में आयोजित इस चीज के मेले में लोगों की भारी चहल-पहल देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें