फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results: बाड़मेर की निधि जोशी 98.2% अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर, आईएएस बनने का सपना

Tue, 13 May 2025 07:26 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा मंगलवार को कक्षा 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें बाड़मेर की बेटी निधि जोशी ने बाजी मारते हुए 98.2 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही निधि को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं, उनके घर में खुशी की लहर छा गई है। सबसे खास बात यह है कि निधि ने सेल्फ स्टडी करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। अब निधि का सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बनें। इसके लिए निधि ने आईएएस अधिकारी टीना डाबी को अपना रोल मॉडल बनाया है।

यह भी पढ़ें- Indo-Pak Tension: बॉर्डर पर तनाव के बाद बाड़मेर में परिस्थितियां सामान्य, दो दिनों में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं
 
निधि ने बताया कि उन्होंने नियमित तौर पर पढ़ाई करने के साथ सोशल मीडिया से लगातार दूरी बनाए रखी। दिन में करीब 10 घंटे तक पढ़ाई करके और नोट्स बनाकर की गई पढ़ाई से यह स्थान हासिल किया है। निधि ने सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया है। निधि के अनुसार उन्होंने 12वीं के परिणाम में जीव विज्ञान में 100 अंक, रसायन विज्ञान में 100 अंक, फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक, भौतिक विज्ञान में 95 अंक और अंग्रेजी में 97 अंक प्राप्त किए।
 
निधि ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि जिले में टॉप किया है। इसके बाद खुशी और ज्यादा बढ़ गई है और लगातार बधाइयां मिल रही हैं, जिससे वह बेहद खुश हैं। निधि ने बताया कि अब उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है और वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। अपनी इस सफलता के लिए निधि ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़ें- CBSE Results:  जोधपुर की अद्विता जैन ने 12वीं में हासिल किए 99.4% अंक, कला संकाय में शहर में प्रथम स्थान
 
निधि की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है और सभी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिलहाल निधि की इस उपलब्धि के बाद से उनके घर परिवार में खुशी का माहौल है। रिजल्ट जारी होने के बाद परिवार वालों ने निधि का फूल माला पहनाकर और मुंह मीठा कर बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें