फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छेड़छाड़ के आरोप में युवक के बाल काटे, पहनाई जूतों की माला; वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

Sun, 28 Jun 2026 05:25 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर जिले में घर में घुसने के आरोप में एक युवक के साथ मारपीट, बाल और मूंछ काटने तथा जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाड़मेर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसने और छेड़छाड़ के आरोप के बाद भड़का गुस्सा
घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिले के शिव थाना क्षेत्र में एक युवक के घर में घुसने का आरोप है। आरोप है कि उसने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की, जिससे गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसके बाल और मूंछ काट दिए गए तथा उसे अपमानित करने के लिए जूतों की माला पहनाई गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
वीडियो सामने आने के बाद बाड़मेर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि शिव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई।

युवक शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार
एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि घर वालों की लिखित शिकायत के आधार पर युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, युवक के बाल काटने और उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पहलू की भी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 400 करोड़ का निवेश करेगा HPCL: 300 से ज्यादा नए पेट्रोल पंप होंगे शुरू; परियोजना को मिलेगी रफ्तार

वीडियो में दिखा अपमानजनक व्यवहार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। उसके गले में जूतों की माला डाली गई है। एक व्यक्ति उसके बाल और मूंछ काटता नजर आ रहा है, जबकि कुछ लोग उसे थप्पड़ मार रहे हैं। वीडियो में पीछे कुछ बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें