फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारां के लाल ने किया कमाल , 26 घंटे लगातार दौड़ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Updated Mon, 26 Jan 2026 12:32 PM IST

बारां शहर निवासी युवक मोहित हाड़ा ने 26 घंटे तक लगातार दौड़ पूरी कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस दौरान उन्होंने करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय की। इस उपलब्धि के साथ मोहित ने न केवल बारां, बल्कि राजस्थान और देश का नाम भी रोशन किया है।

जवानों और किसानों को समर्पित की उपलब्धि
मोहित हाड़ा ने यह कठिन दौड़ देश के जवानों और किसानों को समर्पित की। उन्होंने 25 जनवरी को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर शहर के खेल संकुल मैदान में दौड़ की शुरुआत की थी और उसी ट्रैक पर 26 जनवरी को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर दौड़ पूरी की। दौड़ पूरी होते ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, DIG देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने किया ध्वजारोहण

जिला कलेक्टर और विधायक ने किया सम्मान
जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर और विधायक राधेश्याम बैरवा ने मोहित हाड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से उन्हें आधिकारिक रिकॉर्ड प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि डॉ. भानुप्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। मोहित हाड़ा की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें