फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फिल्मी अंदाज में आए हथियारबंद बदमाश, परिवार की बहादुरी ने पलटा खेल; अपहरण की साजिश नाकाम

Thu, 02 Apr 2026 07:53 AM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रनियादेशीपुरा गांव में बुधवार की रात एक ऐसी दहशतनाक वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर आए करीब 10 से 12 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गांव निवासी नारायणराम पटेल के घर में घुसकर युवती को उठाने की कोशिश की। लेकिन परिवार ने जिस हिम्मत और साहस का परिचय दिया, उसके आगे हथियारों से लैस बदमाशों की सारी योजना धूल में मिल गई और वे मुंह छुपाकर भागने पर मजबूर हो गए।

जानकारी के अनुसार, अचानक दो स्कॉर्पियो गाड़ियां नारायणराम पटेल के घर के सामने आकर रुकीं। गाड़ियों से उतरे नकाबपोश बदमाशों ने बेखौफ होकर घर का दरवाजा खोला और अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन परिवार ने माहौल की गंभीरता को तुरंत भांप लिया और डरने की बजाय मुकाबला करने का फैसला किया। घर में मौजूद लाठियों और अन्य सामान को हथियार बनाकर परिजनों ने बदमाशों का डटकर सामना किया। 

बदमाशों के हौसले हुए पस्त
इस अप्रत्याशित प्रतिरोध ने हथियारबंद बदमाशों के हौसले पस्त कर दिए और उनकी सुनियोजित साजिश पूरी तरह विफल हो गई।घर से बाहर भागते वक्त बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से दो राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियों की तेज़ आवाज़ सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए और पलभर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ और सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। इस पूरी भागदौड़ में बदमाशों की एक मैगजीन घटनास्थल पर ही गिर गई, जिसे पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। यह मैगजीन जांच में अहम कड़ी साबित हो सकती है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है।

ये भी पढ़ें-  IPS Couple: IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा पहुंचे मुकाम तीर्थ, गुरु जंभेश्वर का आशीर्वाद लिया

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ खड़े नज़र आए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत होती है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें