फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर क्या बोले अशोक गहलोत और सचिन पायलट?

Mon, 08 Jan 2024 03:59 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान के श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया। करणपुर में मिली जीत से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रुपिंदर सिंह की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि सरकार जाने के बाद भी कांग्रेस की ताकत कम नहीं हुई है। वहीं, राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बीजेपी पर हमला बोला है। वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि, "मुझे खुशी है कि श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा पर विश्वास जता कर प्रगति, खुशहाली और अपने सुरक्षित भविष्य को चुना है। इस जनादेश रूपी आशीर्वाद के लिए श्रीकरणपुर की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें