फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बैंक की प्रताड़ना से टूट गया हंसराज; कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Jun 2025 03:10 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर की सूर्य नगर स्थित शिक्षक कॉलोनी में मंगलवार शाम एक 40 वर्षीय बेरोजगार हंसराज जाटव ने बैंक के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से डहरा शाहपुरा का निवासी था और अपनी पत्नी व बेटे के साथ सूर्य नगर में किराए के मकान में रह रहा था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था लेकिन करीब दो साल पहले रोजगार छूट जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान था।

ये भी पढ़ें: Tonk News: तेज रफ्तार में हाईवे पर भिड़ी दो पिकअप, देखते ही देखते जिंदा जल गया चालक, पढ़ें पूरी खबर

इसी दौरान उसने एक निजी बैंक से कर्ज लिया था, जिसकी कुछ किस्तें बकाया रह गई थीं। परिजनों के अनुसार बैंक कर्मचारी लगातार घर आकर उसे धमकाते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मंगलवार शाम जब उसकी पत्नी दूध लेने बाहर गई थी, तभी हंसराज ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के साले सतीश कुमार ने बताया कि हंसराज बीते कई महीनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान था। बैंक के कर्मचारी मदद करने की बजाय उसे बार-बार धमकाते और कर्ज चुकाने का दबाव बनाते थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि किन-किन बैंक कर्मचारियों ने उसे धमकाया, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें