फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मछलियों से भरे ट्रक में लगी आग, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

Tue, 06 May 2025 02:51 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले से सटे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज एक मछलियों से भरे ट्रक में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के समय ट्रक चालक मोहम्मद साहिल और दो परिचालक मोहम्मद शाहरुख तथा फरमान ट्रक के बाहर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक उत्तरप्रदेश के बिजनौर और गाजियाबाद के निवासी हैं और मछलियों से भरा टाटा ट्रक लेकर राजस्थान से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: Ashok Gehlot: ‘राजस्थान जल रहा है…100 साल जी कर भी प्रदेश की सेवा करूंगा’ क्यों बोले पूर्व CM अशोक गहलोत?

हादसा उस वक्त हुआ जब पलवल के पास मछलियों पर पानी का छिड़काव करने के लिए जनरेटर का उपयोग किया गया। जैसे ही जनरेटर में पेट्रोल डाला गया, अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक के बाहर खड़े तीनों युवक आग की चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने में मदद की और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अलवर के जिला अस्पताल रैफर किया गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इस हादसे में ट्रक में लदी मछलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा और कई मछलियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे से वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों में भी दहशत फैल गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से तीनों घायल युवकों की जान बचाई जा सकी, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें