फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अपनी ही सगी बहन के घर में भाई ने कर दिया ये काम, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Mon, 05 May 2025 10:19 PM IST

शहर के जोहड़ा मोहल्ला इलाके में एक युवक ने अपनी ही सगी बहन के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़िता रवीना ने बताया कि वह अलवर शहर के जोहड़ा मोहल्ले में रहती है। सोमवार को उसका भाई मिलने के लिए घर आया था और रात को वहीं रुकने के लिए कहा। रवीना ने बताया कि वह थोड़ी देर के लिए पास ही दूध लेने गई थी और भाई को यह बात बताकर गई थी। उस समय उसका मोबाइल भी भाई के पास था, जिसे वह चला रहा था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: गर्मियों में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे का बड़ा कदम, दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन

रवीना ने बताया कि वह लगभग दस मिनट में वापस लौटी लेकिन इसी दौरान उसका भाई घर में रखे करीब 3 से 4 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी करके फरार हो गया। जब उसने घर में सामान गायब पाया, तो तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद था।

पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने चोरी अकेले की है या किसी अन्य व्यक्ति की मदद ली है। साथ ही आरोपी की सरगर्मी से तलाश भी कर रही है ताकि उससे चोरी गए माल की बरामदगी की जा सके और नियमानुसार उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें