फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कानूनगो की संदिग्ध मौत से सनसनी, तहसीलदार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप; प्रशासन में मचा हड़कंप

Mon, 04 Aug 2025 03:45 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र में पदस्थापित कानूनगो पवन शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे राजस्व विभाग में सनसनी फैला दी है। महुआ खुर्द में कार्यरत पवन शर्मा का शव अलवर स्थित कर्मचारी कॉलोनी में मिला, जहां वह निवास करते थे। मौत के बाद सहकर्मियों और परिजनों ने सीधे तौर पर मालाखेड़ा तहसीलदार मेघा मीणा पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
 
तेजी से उभरे आरोप, तहसीलदार पर गंभीर सवाल
मृतक के परिवारजनों का कहना है कि तहसीलदार मेघा मीणा द्वारा लंबे समय से पवन शर्मा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह तनाव में थे। वहीं, तहसील में कार्यरत पटवारी नारायण चौधरी ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि तहसीलदार द्वारा उन्हें और पवन शर्मा को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही दोनों पर नियमों के खिलाफ कार्य करने का दबाव भी डाला जा रहा था।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: बिटकॉइन फ्रॉड ने ली युवक की जान, खुद को आग लगाकर नौवीं मंजिल से कूदा; जानें पूरा मामला
 
लगातार अपमान और धमकियों से टूट गए थे पवन शर्मा
पटवारी नारायण चौधरी ने आरोप लगाया कि पवन शर्मा को तहसीलदार द्वारा बार-बार अपमानित किया जाता था और धमकी दी जाती थी, जिससे वे मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गए थे। उनका यह भी कहना है कि शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, जिसके कारण पवन अंदर ही अंदर घुटते जा रहे थे। उन्होंने मीडिया के माध्यम से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
 
पुलिस कर रही मामले की जांच
शिवाजी पार्क थाना प्रभारी विनोद सांमरिया ने जानकारी दी कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने पवन शर्मा का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: CM भजनलाल का चार्टर गलत जगह पर हुआ लैंड, सुरक्षा में चूक पर दोनों पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटाया
 
राजस्व विभाग में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद मालाखेड़ा तहसील और पूरे राजस्व विभाग में हलचल मच गई है। सहकर्मियों और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अब सभी की निगाहें जिला कलेक्टर और उच्च अधिकारियों की ओर टिकी हैं, कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल तहसीलदार मेघा मीणा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें