फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अश्लील हरकत की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों पर हमला, पांच लोग हुए घायल; तीन महिलाएं शामिल

Sun, 01 Dec 2024 02:34 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के अकबरपुर थाना अंतर्गत शहर के निकट गांव उमरैण में 14 वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया, जिससे दूसरे पक्ष के लोगों ने पीड़ित परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के उमरैण गांव निवासी लक्ष्मी नारायण का 14 वर्षीय पुत्र अपने सहपाठी के साथ स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था, तभी पास के ही बलराम यादव द्वारा इन बच्चों के साथ अश्लील हरकत की गई। इसके बारे में बच्चों द्वारा परिजनों को बताने पर परिजन उन लोगों से विरोध दर्ज कराने उनके घर पहुंचे तो उन लोगों ने लक्ष्मी नारायण के परिवार पर लाठी ओर सरियों से हमला कर दिया।

इन हमलावरों ने लक्ष्मी नारायण और उसके बड़े भाई शिवलाल धीवर ओर महिला दीपा, द्वारका तथा अंजू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित शिवलाल धीवर का कहना है कि वे सब दबंग लोग है और आए दिन हमसे झगड़ा करते रहते है और मारते पीटते भी हैं। इन हमलावरों के खिलाफ अकबरपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल घायलों का सामान्य चिकित्सालय में उपचार जारी है। हमलावरों की दबंगई इस कदर है कि वे किसी के साथ भी झगड़ा कर लेते है और आये दिन ये लोग किसी ना किसी के साथ मारपीट करते रहते है। आज भी ये लोग महज शिकायत करने गए थे, जिसका नतीजा यह हुआ कि उल्टा इन्हीं के साथ मारपीट कर दी गई। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें