फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: नेता प्रतिपक्ष से मिलकर लौट रहे कार सवार युवक सड़क हादसे में घायल, हाल जानने अस्पताल पहुंचे जूली

Fri, 27 Jun 2025 02:35 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर रोड पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक गाय आ गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  हादसे के बाद बहादुरपुर रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेकर घायलओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

ये भी पढ़ें: भ्रूण लिंग जांच के लिए चीन से लाई जा रही मशीनें, सप्लायर बनकर पुलिस ने एक को पकड़ा; बताया डॉन कौन?

कार में सवार लोग नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय से मुलाकात कर लौट रहे थे। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान घनश्याम के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें: 23 जिलों में हल्की-तेज बारिश का अलर्ट, आज सुबह भी हुई बरसात, कहां गिरा कितना पानी?

नेता प्रतिपक्ष पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना और मौजूद चिकित्सकों से बातचीत कर समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सक डॉ. सुनील चौहान से भी घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें