फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की साइकिल रैली, जागरूकता से दिया सुरक्षा का संदेश

Mon, 27 Oct 2025 12:58 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना और सतर्क रहने का संदेश देना था।

रैली का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शरण कांबले ने किया। रैली सुबह 9 बजे पुलिस लाइन अलवर से शुरू होकर घोड़ा फेर, एसएमडी चौराहा, आरआर कॉलेज, नेहरू गार्डन, नंगली सर्कल, बिजली घर चौराहा, भगत सिंह सर्कल, काशीराम चौराहा, घंटाघर, होप सर्कस, कंट्रोल रूम और अशोका टॉकीज होते हुए वापस पुलिस लाइन पर संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें: Banswara News: गिरफ्तारी से बचने के लिए लड़कियों के कपड़े पहनकर घूम रहे थे हत्यारे, पुलिस ने तीन को धर दबोचा

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आम नागरिकों को साइबर फ्रॉड, फेक लिंक, ओटीपी चोरी, सोशल मीडिया ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाव के उपाय बताए। पुलिस का कहना है कि साइबर सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है और इस तरह के जागरूकता अभियानों से लोगों में सतर्कता बढ़ेगी।

गौरतलब है कि अलवर जिला देश के उन हॉट स्पॉट इलाकों में शामिल है, जहां साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले के मेवात क्षेत्र को साइबर अपराध का गढ़ माना जाता है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही ‘साइबर संग्राम’ नामक विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत कई बड़ी वारदातों का खुलासा किया जा चुका है।

इस रैली में एडिशनल एसपी शरण कांबले, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। इस पहल के माध्यम से पुलिस ने संदेश दिया कि जागरूकता से ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें