फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: फिट इंडिया मिशन के तहत अलवर पुलिस की ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, दिया फिटनेस का संदेश

Sun, 24 May 2026 07:53 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

फिट इंडिया मिशन के तहत अलवर पुलिस ने रविवार सुबह उत्साह और ऊर्जा के साथ “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रताप ऑडिटोरियम से हुई, जहां बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और आमजन शामिल हुए। अभियान का नेतृत्व डिप्टी अंगद शर्मा ने किया। साइकिल रैली प्रताप ऑडिटोरियम से रवाना होकर जेल चौराहे तक पहुंची और वहां से स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुई। समापन पर योग और व्यायाम गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डिप्टी अंगद शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बेहद जरूरी है और साइकिलिंग ऐसा माध्यम है, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है।

पढे़ं: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलती है। साथ ही सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने से यातायात व्यवस्था भी बेहतर होती है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, युवाओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अलवर पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें