फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मनोरंजन बैंक के नकली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 12:24 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

वैशाली नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरंजन बैंक (चिल्ड्रन बैंक) के नकली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई को थाने में एक अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को ठगी और नकली नोटों के गिरोह के बारे में अहम सुराग मिले। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने प्रकाशचंद्र (35 वर्ष), नवीन कुमार (24 वर्ष) और जमशेद को गिरफ्तार किया।

आरोपी मनोरंजन बैंक के नोटों का इस्तेमाल असली दिखाने के लिए करते थे। ये नोट आमतौर पर बच्चों को चूर्ण व अन्य उत्पादों के साथ दिए जाते हैं और इनका इस्तेमाल केवल खेल व मनोरंजन के लिए होता है लेकिन आरोपियों ने इसी नकली करेंसी को असली बताकर लोगों को ठगने की साजिश रची।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सरकार और निजी अस्पतालों में 60 दिन में पेंडिंग भुगतान की सहमति बनी, RGHS में जारी रहेगा इलाज

आरोपी लोगों को रकम को पांच गुना करने का झांसा देते थे। वे नकली नोटों की गड्डियों के ऊपर और नीचे असली नोट लगाते थे और बीच में मनोरंजन बैंक के नोट छुपा देते थे। इस तरह विश्वास में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नोटों की कुल 185 गड्डियां बरामद की हैं, जो सभी मनोरंजन बैंक के नकली नोट हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के नोट जब्त किए गए हैं।

थाना प्रभारी के अनुसार यह कार्रवाई पुख्ता सूचनाओं और प्रभावी टीम वर्क के चलते संभव हो सकी। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ ठगी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह कब से यह काम कर रहा था और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान और नकली नोटों की गड्डियां बरामद हो सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें