फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अवैध रूप से शराब बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 53 पव्वे बरामद; जानें कैसे की कार्रवाई

Sat, 15 Feb 2025 07:54 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात अवैध रूप से शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी प्लास्टिक के कट्टे में शराब भरकर बेच रहा था, जिसे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोचा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाला किला रोड स्थित सैयद बाबा की दरगाह के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। मौके से करीब 53 देसी पव्वे बरामद किए गए।

आरोपी की पहचान और कार्रवाई
कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान प्रवीण कुमार (20) पुत्र कैलाश कोली, निवासी दीवान जी का बाग के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया।

अवैध शराब की सप्लाई पर सवाल बरकरार
पुलिस अक्सर अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ती है, लेकिन अब तक यह पता नहीं लग पाया कि ये शराब आखिर कहां से आती है और कौन इसे सप्लाई करता है। कम कीमत के कारण लोग इनसे शराब खरीदते हैं, जबकि अधिकृत ठेकों से भी शराब उपलब्ध होती है। इसके अलावा, ये लोग कच्ची शराब भी बेचते हैं, जो आसपास के गांवों से लाई जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें