फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अपराधी की तलाश में निकले पुलिसकर्मी की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, एएसआई समेत दो लोग घायल

Tue, 04 Feb 2025 11:27 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के अरावली विहार थाने का एएसआई मुकेश कुमार राजगढ़ के पास बोलेरो की टक्कर में घायल हो गए। उनके साथ ही एक और व्यक्ति भी दुर्घटना में घायल हो गया। दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। एएसआई राजगढ़ की तरफ किसी वांछित मुलजिम को पकड़ने निकले थे। उसी समय राजगढ़ के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

एएसआई के साथ घायल हुए व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन यह एएसआई के साथ ही मोटरसाइकिल पर सवार था। वो फिलहाल बेहोशी की हालत में है और इसीलिए उसका नाम पता भी मालूम नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक अरावली विहार थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि आज देर शाम थाने से एएसआई मुकेश कुमार अपने दुपहिया वाहन से राजगढ़ की तरफ किसी मुलजिम की तलाश करने गया था। उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। जैसे ही एएसआई व उसका साथी राजगढ़ के समीप पहुंचे तभी एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद दोनों को अलवर लाया गया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के बाद जाब्ता घटना स्थल भी पहुंच चुका है और जिस बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मारी उस गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों की हालत काफी गम्भीर है और इसीलिए एएसआई के साथी की पहचान भी नहीं हो सकी है।पुलिस बोलेरो गाड़ी की तलाश में भी सरगर्मी से जुट गई है, जिसने लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। बोलेरो चालक घटना के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसका नम्बर भी कोई नहीं देख सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें