फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: छठी मील के समीप दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Sat, 17 Jan 2026 11:59 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छठी मील के समीप एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो कारों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें सड़क पर पलट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तिजारा की ओर से तेज गति में आ रही थी, जबकि दूसरी कार अलवर से ककराली की ओर जा रही थी। इसी दौरान छठी मील के पास दोनों कारों में सीधी टक्कर हो गई।

दसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के शव को परिजन अपने घर ले गए मृतक का नाम पप्पू उम्र 25 वर्ष निवासी भुल्ला का वास का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है अगर परिजन की सहमति होगी तो पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जाएगी। इस मामले में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- REET Exam:  लेवल प्रथम और द्वितीय भर्ती परीक्षा आज से, शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी छठी मील पर थार वाहन से बड़ा हादसा हो चुका है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी। बार-बार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें