फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: चोरों के निशाने पर शहर के बैंक, अब महिला अधिकारी का मोबाइल उड़ाया; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Wed, 19 Mar 2025 09:29 AM IST

शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब बैंक भी उनके निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मनु मार्ग तिराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है, जहां बैंक में घुसे एक चोर ने महिला अधिकारी का मोबाइल चोरी कर लिया।

यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि एक नीली टी-शर्ट पहना युवक महिला अधिकारी प्रियंका के काउंटर के पास बैठा था। महिला अधिकारी अपने कंप्यूटर पर काम कर रही थीं, तभी चोर ने मौका पाकर काउंटर पर रखा मोबाइल उठाया और रफूचक्कर हो गया।

जब महिला अधिकारी ने अपना मोबाइल तलाश किया और नहीं मिला, तो बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिससे चोरी की पूरी घटना सामने आई। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें: खंडेला में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; दमकल की टीम ने पाया काबू

बढ़ रही हैं चोरी की वारदातें
अलवर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते दिन ही मंगल विहार कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई थी। लेकिन अब चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे बैंक के अंदर घुसकर मोबाइल तक उड़ा रहे हैं। पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक जांच के लिए बैंक नहीं पहुंची है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो शहर में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाना मुश्किल हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें