फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: टीकाराम जूली बोले- सरकार निजी शिक्षण संस्थाओं से मिलकर इन स्कूलों को बंद करना चाहती है

Sun, 05 Jan 2025 11:49 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार निजी शिक्षण संस्थाओं से मिलकर इन स्कूलों को बंद करना चाहती है, ताकि गरीब बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा से वंचित किया जा सके।

उन्होंने कहा है कि सरकार का यह फैसला जनविरोधी है। यह प्रदेश के भविष्य को बर्बाद करने की एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि यह गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा से वंचित करने का एक हथकंड़ा है। जूली ने कहा है कि भाजपा सरकार की यह कोशिश प्रदेश के भविष्य को पीछे की ओर धकेलने और निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं के बच्चे महंगे स्कूलों और विदेशों में पढ़ते हैं। लेकिन वे गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के खिलाफ हैं।

उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार द्वारा बनाई गई समीक्षा कमेटी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसमें कोई शिक्षा विशेषज्ञ नहीं है। यह कमेटी पहले से ही अपना एजेंडा तय कर चुकी है और यह प्रदेश के भविष्य के लिए खतरनाक है। टीकाराम जूली ने चेतावनी दी है कि अगर भाजपा सरकार ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के खिलाफ कोई भी जनविरोधी फैसला किया तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी और भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें