फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अशोक लीलैंड फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियाें ने पाया काबू

Thu, 29 May 2025 06:29 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अशोक लीलैंड फैक्टरी में तगड़ी आग लगने की सूचना मिली है। यह आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। आग की सूचना आने के बाद अलवर से करीब चार दमकल गाड़ियां रवाना कर दी गई। इस आग के बारे कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। यह आग कब लगी इसकी भी कोई जानकारी किसी को नहीं है। आग लगने का पता फैक्टरी के बाहर काम करने वालों को सबसे पहले चला, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और आग ने पूरी फैक्टरी को ही अपनी चपेट में लिया था। आग की सूचना मिलते ही अलवर दमकल विभाग के पास जितनी भी गाड़ियां थी तुरन्त रवाना कर दी गई, लेकिन काफी देर होने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

ये भी पढ़ें- कांस्टेबल की बेटी अरूणा ने 10वीं में मचाया धमाल, 96 प्रतिशत अंक लाकर जीता सबका दिल

यह आग फैक्टरी के नीचे के हिस्से में भी फैल गई। आग लगने के बाद फैक्टरी के लोग तुरंत निकल कर बाहर आ गए। किसी जान के नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिली है। आग इतनी विकराल थी कि पूरी फैक्टरी इसकी जद में आ गई हो। इस आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। सयम रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास के घरों तक पहुंचने की आशंका थी। संभावना जताई जा रही है कि आग रात को लगी होगी। सुबह होते होते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें