फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: नव संवत पर करणी माता मंदिर पहुंचे मंत्री संजय शर्मा, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Sun, 30 Mar 2025 03:54 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

नव संवत्सर और नवरात्रि स्थापना के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा अलवर स्थित बाला किला पहुंचे। उन्होंने अरावली पर्वतमाला में स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की।

मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के तहत युवाओं, किसानों और समाज के वंचित वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नवरात्र के साथ ही आज राजस्थान स्थापना दिवस भी, जानिये सात चरणों में कैसे यहां तक पहुंचा प्रदेश

प्रदेश सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति पत्र वितरित किए, दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल प्रदान कर उनकी सहायता की और किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बने मकानों के पट्टे जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए, जिससे वे अपने घरों के कानूनी स्वामित्व के हकदार बन सकें।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन

राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अलवर सहित पूरे प्रदेश में विशेष सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, प्रदर्शनी और विकास योजनाओं की जानकारी शामिल है।

मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर राजस्थान की उन्नति में योगदान दें और इस ऐतिहासिक अवसर को गर्व के साथ मनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें