फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बच्चों के गाना बजाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, एक महिला गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Tue, 17 Dec 2024 06:03 PM IST

अलवर के कठूमर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव रेटा में बीती रात बच्चों के द्वारा गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। जिसमें एक पक्ष की दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक महिला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं शेष का सामान्य चिकित्सालय में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार कठूमर थाना क्षेत्र के रेटा गांव निवासी विक्रम जाटव का भतीजा नवीन घर में कोलम पर गाने बजा रहा था। तभी पड़ोस के धरमु और मानसिंह के परिवार की महिलाओं ने विरोध किया। बात इतनी बढ़ गई की महिलाओं सहित करीब छह लोगों ने लाठी डंडों से विक्रम के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें विक्रम जाटव और उसकी पत्नी राजबाला मां बच्चों और भतीजा नवीन घायल हो गए।

इनमें से राजबाला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, विक्रम जाटव का सामान्य चिकित्सालय में उपचार जारी है। विक्रम जाटव का कहना है की मारपीट के दौरान बिहार से ट्रैक्टर से थ्रेसर का काम कर 50 हजार की राशि लेकर आया था वह भी ये हमलावर छीन कर ले गए। इसके अलावा उसकी पत्नी की नाक की बाली भी इन लोगों ने तोड़ ली। इससे पहले भी ये लोग इस परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। मान सिंह, धरमु, अशोक, सुन्दर और मुंशी द्वारा हमला कर चुके हैं। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल में ही घायलों का बयान लिया। अब पुलिस ने आगे की करवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें