फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे नीमराणा, मृतक एएसआई सुरेंद्र सिंह को दिए श्रद्धांजलि

Fri, 20 Dec 2024 09:25 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सहायक उपनिरीक्षक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ओला को श्रद्धांजलि दी। सुरेंद्र सिंह की मौत मुख्यमंत्री के काफिले में अचानक घुसी कार की चपेट में आने से मुख्यमंत्री को बचाते हुए हो गई थी। मौत के बाद उनका शव उनके पैतृक गांव माजरा काठ लाया गया, जहां गगन भेदी नारों के बीच उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कर किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को नीमराणा में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ओला के पैतृक गांव माजरा काठ पहुंचे। सीएम शर्मा ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शर्मा ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के परिवारजनों से मुलाकात की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक जसवंत सिंह यादव, बाबा बालकनाथ, देवी सिंह शेखावत, कुलदीप धनकड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह का 11 दिसंबर 2024 को जयपुर के अक्षयपात्र चौराहा जगतपुरा पर वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। मुख्यमंत्री का वह पहुंचना इसलिए भी मायने रखता है कि उनकी पत्नी इस बाद से बेहद क्षुब्ध थी कि मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में नही पहुंचे थे। हालांकि, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा, रात के नौ बजे पहुंच गए थे। नीमराणा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर रैफल्स यूनिवर्सिटी में उतरा, मृतक ASI सुरेंद्र चौधरी को देने श्रद्धांजलि देने काठ का माजरा गांव पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम को उद्यमियों के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें