फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पौधरोपण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री की अपील- नेता बनें तो समाज के प्रति बरगद की तरह समर्पित रहे

Mon, 04 Aug 2025 03:55 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जिले के थानागाजी स्थित उदयनाथ आश्रम में वन विहार एवं पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।

भूपेंद्र यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से पौधारोपण की अपील की और कहा कि हर कार्यकर्ता समाज के लिए बरगद के पेड़ की तरह छाया और सहारा बने। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई और कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया, जबकि इमरजेंसी के दौर में कार्यकर्ताओं ने अत्याचार सहे पर विचारधारा से समझौता नहीं किया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- गहलोत ने वसुंधरा के साथ मिलकर लूटा राजस्थान

उन्होंने भाजपा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विचार यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीय अटलबिहारी वाजपेयी का यह वाक्य कि अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा आज देश की सच्चाई बन चुका है। यादव ने कहा कि पार्टी ने 70 वर्षों के संघर्ष के बाद कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया और राम मंदिर का सपना भी साकार किया। उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की भी चर्चा की और कहा कि इस पर कांग्रेस का रवैया नकारात्मक रहा, जबकि देश पूरी तरह प्रधानमंत्री मोदी और हमारी सेनाओं के साथ खड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन की नींव झूठ पर रखी, जबकि भाजपा का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की सुविधाएं पहुंचाना है।

इस अवसर पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अलवर को भूपेंद्र यादव जैसा प्रतिनिधि मिला है, जिनसे न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरा देश प्रशासन सीख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में 2003 में भाजपा सरकार बनाने में भी भूपेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।  कार्यक्रम में संभाग प्रभारी नारायण पंचारिया, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव, पूर्व विधायक रामहेत यादव, हेम सिंह भड़ाना, जयराम जाटव, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासिंह चौधरी समेत अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें